हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Rajasthan Tourism : राजस्थान पर्यटन को मिला प्रमोशन कैटेगिरी में बेस्ट अवॉर्ड

    Rajasthan Tourism
    Rajasthan Tourism : राजस्थान पर्यटन को मिला प्रमोशन कैटेगिरी में बेस्ट अवॉर्ड

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। इंडियन एसोसिशऩ ऑफ टूअर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) (Indian Association of Tour Operators (IATO)) का 39वां वार्षिक अधिवेशन भोपाल में हुआ। अधिवेशन में राजस्थान पर्यटन को बेस्ट डिजिटल मार्केटिंग, राजस्थान स्टेट कैटेगिरी में अवॉर्ड प्रदान किया गया। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) सुश्री सुमिता सरोच को यह अवार्ड आईएटीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मेहरा द्वारा प्रदान किया गया। रिसर्जेन्ट इंडिया इनबाउण्ड थीम पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान संयुक्त निदेशक (फेयर एण्ड फेस्टिवल) पुनीता सिंह द्वारा राजस्थान पर्यटन पर एक समग्र प्रस्तुतिकरण दिया गया।

    पर्यटन विभाग के उपनिदेशक (मार्केटिंग व सोशल मीडिया) दलीप सिंह राठौड़ का कहना है कि राजस्थान को सोशल मीडिया व डिजिटल प्रमोशन कैटेगिरी में बेस्ट अवॉर्ड मिलना दर्शाता है कि राजस्थान पर्यटन लागातार नवाचार करते हुए सोशल व डिजिटल मीडिया के जरिए दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। Rajasthan Tourism

    Rajasthan News : किसानों की होगी अब मौज, राज्य सरकार ने लिया ये फैसला!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here