Punjab

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं
Punjab Civic Body Election Results: पंजाब निकाय चुनाव में शुरुआती रुझानों में 'आप' आगे, कांग्रेस व अकाली दल में कांटे की टक्कर
भाजपा सरकार के 'अमृत काल' के बड़े-बड़े दावे हुए फेल, भारत दुनिया के टॉप 15 निवेश स्थानों की लिस्ट से हुआ बाहर: हरपाल सिंह चीमा
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नू

अमिताभ ने दी छह प्रकार की प्रवृति वाले लोगों से बच कर रहने की नसीहत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने छह प्रकार के प्रवृति वाले लोगों से बच कर रहने की अपील है और कहा है कि ईष्या, क्रोधी और सदा शंका करने समेत छह प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। बिग बी कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उपचार के लिये भर्ती होने के बावजूद सोशल मीडिया पर निरंतर सक्रिय रहते हैं और इसी सिलसिले में उन्होंंने ट्वीट कर यह नसीहत दी है। सत्तहतर वर्षीय सदी के महानायक और उनके पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हैं और दोनों को शनिवार रात यहां के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्य बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं और इन दोनों का घर पर ही आइशोलेशन में उपचार चल रहा है। मेगास्टर ने गुरुवार को ट्विटर पर संस्कृत और फिर उसे हिंदी में लिखा “ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः। अर्थात सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts