विश्व भर में हो रहे हादसों से बेहद दुखी हैं ऋतिक

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन विश्व भर में हो रहे हादसों को लेकर दुखी और लाचार महसूस कर रहे हैं। ऋतिक रौशन ने शुक्रवार की रात को केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग’ ऋतिक रोशन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author