हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जरूरतमंद परिव...

    जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

    Ration Distributed

    यूथ वीरांगनाएं परिवारों की मदद करने के लिए आगे आई हैं

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना काल के चलते काम-धंधे बंद होने से मेहनतकश लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यूथ वीरांगनाएं ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए आगे आई हैं। इसी के दृष्टिगत हनुमानगढ़ टाउन की यूथ वीरांगनाओं की ओर से रविवार को ऐसे जरूरतमंदों परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। जानकारी के अनुसार यूथ वीरांगनाओं की ओर से हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी, वार्ड नम्बर में कुल 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

    यूथ वीरांगनाओं ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर यूथ वीरांगना शिमला, रजनी, मिनाक्षी आदि मौजूद थी। गौरतलब है कि यूथ वीरांगनाओं की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। पिछले साल से देश में छाई वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी यूथ वीरांगनाओं ने जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।