हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    Bhakra Regulation System: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन 15 नवम्बर से होगा प्रभावी

    Bhakra Canals Regulation
    Bhakra Canals Regulation

    Bhakra Regulation System: हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 15 नवम्बर से 23 नवम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) नहर में 86 क्यूसेक, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 99, अमरपुरा (एएमपी) में 239, मोरजण्डा (एमजेडी) में 452, रतनपुरा (आरटीपी) में 464, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 495, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 625, हरिपुरा (एचआरपी) में 638, दीनगढ़ (डीएनजी) में 651, सूरतपुरा (एसटीपी) में 660, मोडिया (एमओडी) में 840, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 985, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1200, जोड़कियां (जेआरके) में 1280, संगरिया (एसएनजी) में 1286, भगतपुरा (बीजीपी) में 1324, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1444, नगराना (एनजीडी) में 1452, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1692, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1697, करनीसिंह (केएसडी) में 2027 व मम्मड़खेड़ा (एमएमके) नहर में 2222 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News