हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गिरफ्तार किसा...

    गिरफ्तार किसानों को रिहा करो, सभी मुकदमे वापस लो : कुमारी शैलजा

    Sirsa News
    Haryana: सभी टोल प्लाजा के लिए सांसद सैलजा ने लगाई सरकार के आगे गुहार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोमवार को मांग की कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग नौ महीने से आंदोलनरत किसानों के खिलाफ विभिन्न मौकों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिये जाएं और गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए। कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में किसानों की मांगें मानने की मांग की और कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर धरने-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों पर इस दौरान लाठियां बरसाई गई हैं, वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ है, उन्हें जेलों में ठूंसा गया है। उन्होंने मांग की कि झूठे केस बना कर जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

    उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य के कृषि मंत्री आन्दोलनरत किसानों को किसान ही नहीं मान रहे। क्या इन नेताओं से उम्मीद की जा सकती है कि वे किसानों की पीड़ा, उनकी व्यथा केन्द्र सरकार या पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे? उन्होंने कहा कि हिसार, सरसा, जींद, फतेहाबाद में भाजपा नेताओं का कड़ा विरोध हुआ है और वह समय जल्द आने वाला है, जब सरकार की ‘कृषि विरोधी’ नीतियों से बदहाल किसान हर गांव, कस्बे और शहर में सत्ताधारी नेताओं का घरों से निकलना बंद कर देंगे। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर किसानों को बांटना चाहती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।