हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब श्री मुक्तसर ...

    श्री मुक्तसर साहब : सीवरेज जाम की समस्या ने किया नगर निवासियों का जीना दुभर

    sewerage-jam-problem

    समस्या। हमेशा गलियों में पसरा रहता है गंदा पानी |  Sewerage Jam Problem

    • मौहल्ला निवासियों नेकी समस्या से छुटकारे की मांग

    श्री मुक्तसर साहब(सुरेश गर्ग )। शहर के अबोहर रोड पर पनसप दफ़्तर के पास स्थित भाई जरनैल सिंह नगर निवासी पिछले कुछ समय से (Sewerage Jam Problem) सीवरेज जाम की समस्या के साथ परेशान हो रहे हैं। हालांकि मौहल्ले में पिछले कुछ दिनों से सीवरेज व्यवस्था की सफाई के लिए मशीन लगाकर सफाई का काम किया जा रहा है परन्तु मशीन लगाने के बाद हालत और ज्यादा खराब हो गए हैं क्योंकि पानी की निकासी बिल्कुल रूक कर रह गई है। गंदा पानी हर समय पर गलियों में भरा रहता है। निकासी बिल्कुल बंद होने के कारण गली जोहड़ का रूप धारण कर चुकी है। इस गंदे पानी में से गुजरना तो मुश्किल है ही वहीं घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी में से आने वाली गंदी बदबू कारण सांस तक लेना मुश्किल है।

    • पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी लगातार गलियों में जमा हो रहा है।
    • गंभीर बीमारियों के फैलने का डर सताने लगा है।
    • मौहल्ला निवासियों ने संबंधित विभाग से उनको इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
    • उधर, सीवरेज विभाग के एसडीओ नरेन्द्र सिंह का कहना है ।
    • सफाई वाली मशीन लगी होने के कारण मौहल्लों व गलियों की पानी निकासी एक बार बंद करनी पड़ती है।
    • जिस कारण यह समस्या पैदा हो रही है।
    • फिलहाल सफाई का काम पूरा होने के बाद गंदे पानी के ओवरफलो होने की समस्या से बिल्कुल छुटकारा मिल जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।