मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। अथर्वा यूनिवर्सिटी, मुंबई में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘RHYTHM ’26’ का 9 अप्रैल से शुभारंभ होने जा रहा है, जो 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष फेस्ट की थीम “ASTRAVYA – Beyond the Ordinary” रखी गई है, जिसके तहत परिसर को विशेष रूप से थीम आधारित डिजाइन में सजाया गया है।
फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस बार फेस्ट में तकनीक और परंपरा के संगम के साथ एक इमर्सिव अनुभव तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को एक अलग ही दुनिया का अहसास होगा।
50 से अधिक इवेंट्स के साथ चार दिन का उत्सव | RHYTHM 26
आयोजकों के अनुसार, चार दिवसीय इस फेस्ट में 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नियॉन इवेंट्स, स्ट्रॉन्गमैन चैलेंज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, क्रिएटिव प्रतियोगिताएँ, गेमिंग इवेंट्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल हैं।
फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि RHYTHM ’26 छात्रों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन के साथ-साथ मनोरंजन और सीख का भी बड़ा मंच है।

हर दिन खास थीम आधारित आयोजन
फेस्ट के दौरान प्रत्येक दिन विशेष आकर्षण के साथ आयोजित किया जा रहा है—
- 9 अप्रैल – लाइव नाइट: संगीत और लाइव परफॉर्मेंस से भरी ऊर्जा
- 10 अप्रैल – फैशन नाइट: स्टाइल और क्रिएटिविटी का प्रदर्शन
- 11 अप्रैल – प्रम नाइट: संगीत और यादगार पलों की शाम
- 12 अप्रैल – डीजे नाइट: हाई-वोल्टेज समापन के साथ उत्सव का अंत
फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि RHYTHM ’26 का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मकता, मनोरंजन और सहभागिता का व्यापक मंच प्रदान करना है।
युवा ऊर्जा और रचनात्मकता का संगम
चार दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव छात्रों के लिए नई ऊर्जा, रचनात्मक अभिव्यक्ति और यादगार अनुभव लेकर आ रहा है। बता दें कि इस फेस्ट में “राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘सच कहूँ” मीडिया पार्टनर के रूप में हैं।
यह भी पढ़ें:– Haryana Health Department: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 195 पदों पर होगी भर्ती: आरती राव















