हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल सुदेवा को रौं...

    सुदेवा को रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा राउंडग्लास पंजाब

    Roundglass-Punjab

    पंचकुला । राउंडग्लास पंजाब एफसी ने हीरो आई-लीग 2022-23 के राउंड 19 मुकाबले में रविवार को सुदेवा दिल्ली एफसी को 8-0 से रौंदकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम पर आयोजित मुकाबले में हुआन मेरा (21वां, 33वां, 75वां मिनट) ने गोलों की हैट्रिक दागी जबकि लुका माजेन (28वां, 69वां मिनट) ने दो गोल किये। स्थानापन्न अभिषेक सिंह (78वां मिनट), हुआन कार्लोस नेलार (84वां मिनट) और महेसन सिंह (90+3वां मिनट) ने एक-एक गोल का योगदान दिया। राष्ट्रीय राजधानी के क्लब सुदेवा की ओर से कोई खिलाड़ी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सका। हुआन मेरा को उनकी शानदार हैट्रिक और दो असिस्ट के लिये हीरो आॅफ द मैच चुना गया। आरजीपीएफसी के 19 मैचों में 43 अंक हैं जबकि सुदेवा 19 मैचों में 12 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here