हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More

    स्टारलिंक को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है रूस : मस्क

    Elon Musk
    ब्राजील में एक्स का निलंबन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अप्रत्याशित हमला: मस्क

    मॉस्को (एजेंसी)। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा कि रूस यूक्रेन में स्टारलिंक उपग्रह सेवाओं को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। मस्क ने चेतावनी दी कि इसके संरक्षण में निवेश किए गए संसाधनों की परवाह किए बिना सिस्टम काम करना बंद कर सकता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘स्टारलिंक केवल संचार प्रणाली है, जो अभी भी युद्ध के मोर्चे पर काम कर रही है और अन्य सभी प्रणालियां समाप्त हो चुकी हैं। रूस सक्रिय रूप से स्टारलिंक को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। स्पेसएक्स ने रक्षा की दृष्टि से बड़े पैमाने पर संसाधनों को हटा दिया है।

    क्या है मामला

    उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने सितंबर में अमेरिकी रक्षा विभाग को सूचित किया था कि वह अब यूक्रेन को अपनी स्टारलिंक सेवाएं प्रदान नहीं कर सकता है और अनुरोध किया था कि अमेरिकी सरकार उसे निधि दे। स्पेसएक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस साल यूक्रेन को अपनी स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने के लिए 12करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए हैं और उम्मीद है कि अगले साल उन सेवाओं को जारी रखने के लिए लगभग 40 करोड़ डॉलर खर्च हो सकते हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन के लिए स्टारलिंक उपग्रह सेवाओं के संबंध में स्पेसएक्स के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए अमेरिका स्पेसएक्स के अलावा अन्य उपग्रह संचार (सैटकॉम) संस्थाओं के साथ साझेदारी कर सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here