हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Khedan Watan Punjab Diyan: राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक मुकाबलों के अंडर-14 में एसएएस नगर रहा अग्रणी

    Patiala News
    Patiala News: राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक मुकाबलों के अंडर-14 में एसएएस नगर रहा अग्रणी

    खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3

    • लड़कियों के मुकाबलों में अमृतसर रहा अव्वल

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Khedan Watan Punjab Diyan: पटियाला के राजा भलिन्द्र सिंह खेल स्टेडियम पोलो ग्राऊंड में ‘खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3’ के जिम्नास्टिक खेल के राज्य स्तरीय मुकाबलों के रविवार तीसरे दिन दिलचस्प मुकाबले करवाए गए। इस संबंधी जानकारी देते जिला खेल अधिकारी हरपिन्द्र सिंह ने बताया कि आज हुए जिम्नास्टिक मुकाबलों में आयु वर्ग अंडर-14 लड़के में जिला एसएएस नगर ने पहला स्थान, जिला जालंधर ने दूसरा स्थान व जिला गुरदासपुर द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया है। Patiala News

    उन्होंने बताया कि आयु वर्ग अंडर-14 रिथमिक जिम्नास्टिक लड़कियोंं में जिला अमृतसर ने पहला स्थान, जिला पटियाला ने दूसरा स्थान व जिला श्रीमुक्तसर साहिब द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग अंडर-17 लड़कों में जिला जालंधर ने पहला स्थान, पटियाला ने दूसरा स्थान व गुरदासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयु वर्ग अंडर-17 लड़कियां आर्टीस्टिक में गुरदासपुर ने पहला स्थान, लुधियाना ने दूसरा स्थान व अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयु वर्ग 21 से 30 लड़कियां रिथमिक्स टीम (आॅल अपै्रटस) खेलों में अमृतसर ने पहला स्थान, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा स्थान व लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Suicide: विवाहिता ने दी फांसी लगाकर जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here