खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: वीरवार को उपमंडलीय परिसर गोहाना में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का अविलंब निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना होता है। समाधान शिविर सरकार की जनहितकारी पहल है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलती है। जिससे आमजन को लाभ भी पहुंच रहा है। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने बताया कि वीरवार को समाधान शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुई। Kharkhoda News
जिनमें ब्लॉक समिति, नूरण खेड़ा—राणा खेड़ी द्वारा गोहाना से जींद राजमार्ग की मरम्मत करवाने की मांग, कृष्णलाल निवासी गांव गुढ़ा द्वारा ठसका रोड़ पर गउशाला के पास खेत में अवैध रूप से चल रही कोयला भट्टी को बंद करवाने की शिकायत दी और गांव सिवानका के जयकरण ने शिकायत दी कि गांव में कंडी माता के मंदिर के पास अवैध कब्जे को हटाया जाए। जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौका निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जतिन्द्र गिल, बीडीपीओ गोहाना परमजीत, बीडीपीओ कथूरा पूनम चंदा, एसडीओ यूएचबीवीएन कपिल, एएफएसओ राजेश हुड्डा, पब्लिक हैल्थ एसडीई सुनील कुमार, ओसी अजय कुमार, मार्केट कमेटी मंडी सुपरवाईजर देवेन्द्र कुमार, जेड क्रीम विकास, मुंडलाना ग्राम सचिव मोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Kharkhoda News















