नरवाना (सच कहूं न्यूज)। शनिवार सुबह नरवाना में एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना डूमरखा खुर्द गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि जब सुबह गांव में एक दंपति अपने बाड़े में गोबर डालने के लिए आया तो उसने देखा कि पशु बाड़ा में एक बच्ची का शव पड़ा है। जिसके बाद इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जांच अधिकारियों ने बताया कि अब पता नहीं चल पाया कि शव यहां कहां से आया। जांच जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अब से पहले ऐसी घटना गांव में कभी नहीं देखी। ऐसी घिनौनी करतूत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
ताजा खबर
Bikaner Railway Division: बीकानेर रेल मंडल पर मनाई बाबा साहेब की 135 वीं जयन्ती
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। ...
Women’s Reservation Bill: नारी शक्ति को संसद में 33% हिस्सा, लोकसभा में पेश तीन बड़े बिल, बदल जाएगा राजनीति का गणित
Women’s Reservation Bill:...
Cricket News: चोटिल खलील अहमद आईपीएल 2026 से हुए बाहर
चेन्नई (एजेंसी)। Khaleel ...
Body Donation: पीलीबंगा के बसंत इन्सां बने देहदानी गुरु प्रेरणा से चिकित्सा रिसर्च के की गई मानव सेवा
पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज़)।...
Rajasthan Police Foundation Day: 268 को मिले सर्वोत्तम सेवा चिह्न, अति उत्तम सेवा चिह्न और उत्तम सेवा चिह्न
राजस्थान पुलिस स्थापना दि...
चिंताजनक रफ्तार से आगे बढ़ रहा उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम: आईएईए प्रमुख
प्योंगयांग/सोल। संयुक्त र...
ईरान ने परमाणु हथियार की मंशा से किया इनकार, आरोपों को बताया ‘बड़ा झूठ’
तेहरान (एजेंसी)। ईरान ने ...
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 566 अंक ऊपर खुला
मुंबई (एजेंसी)। विदेशों स...















