हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Bihar News: ब...

    Bihar News: बिहार के ग्रीन एस के सेवादारों ने किया ये कमाल, सोशल मीडिया पर ये खबर बनी चर्चा का विषय

    Bihar News
    Bihar News: बिहार के ग्रीन एस के सेवादारों ने किया ये कमाल, सोशल मीडिया पर ये खबर बनी चर्चा का विषय

    सुपौल (सच कहूँ न्यूज)। Bihar News: बिहार के ग्राम जोबहा, पंचायत सिसौनी, प्रखण्ड मरौना जिला सुपौल के पूर्वी कोसी तटबंध पर बसी कॉलोनियां के पंचायत के 32 से अधिक घरों में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। करीब 32 घर जल कर राख हो गये वहीं लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

    आग ने लिया विकराल रूप | Bihar News

    जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की लपटें देख लोग कोशिश करने के बावजूद आग के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन और दमकल को दी जिसके बाद पहुंची दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक में करीब 32 घर आग की चपेट में आ गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    वहीं जैसे ही आग की खबर डेरा सच्चा सौदा के ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग को मिली तुरंत ही आग से प्रभावित लोगों को जरूरतमंद का सामान वितरित किया गया। पीड़ित परिवारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया और ग्रीन एस के सेवादारों की भरपूर प्रशंसा की। पीड़ित लोगों ने कहा कि धन्य है ये लोग जो मानवता के हरेक कार्य में आगे रहते हैं। वहीं जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई लोगों ने ग्रीन एस के सेवादारों के इस कार्य को सराहा। Bihar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Electricity Bills: हरियाणा में रोहतक समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here