मुख्यमंत्री सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा
- प्रसिद्ध शिल्पकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने किया भव्य शंख का निर्माण
पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Pehowa News: नगरपालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी पिहोवा के मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मुख्य चौक पर भव्य और सुंदर शंख चौक को चार चांद लगाएगा। इस चौक के जीर्णोद्घार पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। नगरपालिका के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने बातचीत करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर नगरी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस तीर्थ नगरी में सरस्वती द्वार के सामने मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस चौक को भव्य और सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। इस चौक के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाने के लिए भव्य शंख का निर्माण करवाया गया है।
इस शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के हर नागरिक के सहयोग की जरूरत होगी। हर व्यक्ति को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अभी हाल में ही 16 से 19 मार्च को आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले में भी लोगों के सहयोग की जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
प्रसिद्ध मूर्तिकार ने तैयार किया है शंख | Pehowa News
इस शंख का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं शिल्पकार राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार द्वारा किया गया है। इस शंख को मुख्य चौक पर स्थापित कर दिया गया है और चौक व आस पास के क्षेत्र को भी भव्य और सुंदर बनाया गया है। जहां कुरुक्षेत्र रोड पर भी डिवाइडर पर गमलों का निर्माण कर ओरनामेंटल प्लाट लगाए गए है। इन तमाम विकास कार्यो पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। इन कार्यों से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंचने का एहसास होगा। चेयरमैन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर बनाया जाए। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे है।
यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन















