हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी राज्य...

    अमेरिकी राज्य मैरीलैंड में फिर से गोलीबारी, तीन की मौत

    Colorado Shooting

    वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के स्मिथसबर्ग में एक मशीन प्लांट में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध वहां से फरार हो गया। हालांकि, बाद में स्थानीय पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला। इस बीच, सुरक्षा बल के एक जवान के साथ उसकी मुठभेड़ भी हुई। उसकी गाड़ी से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद किया गया है।

    संदिग्ध की पहचान पश्चिमी वर्जीनिया के रहने वाले 23 वर्षीय मुलेंडोर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लातिन अमेरिका से ताल्लुक रखता है। वह फिलहाल कोलंबिया मशीन इंक नामक इस मैनुफैक्चरिंग प्लांट में काम करता था। हिरासत में लेने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ आरोप लगाया जाना अभी बाकी है। उसने किस मकसद से ऐसा किया है, यह फिलहाल ज्ञात नहीं है। गोलीबारी में मारे गए तीन लोगों की पहचान चार्ल्स एडवर्ड मिनिक जूनियर (31), जोशुआ रॉबर्ट वालेस (30) और मार्क एलन फ्रे (50) के रूप में हुई है। स्मिथसबर्ग, वाशिंगटन डी.सी. से लगभग 110 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here