हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दुकानदार ने प...

    दुकानदार ने पति-पत्नी पर तेजधार हथियारों से किया हमला, घायल

    Abohar News
    दुकान में नशेड़ियों को पनाह देने का उलाहना देने गया था पति

    दुकान में नशेड़ियों को पनाह देने का उलाहना देने गया था पति | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय आर्य नगर में बीती रात एक दुकानदार (Shopkeeper) ने अपने परिवार सहित पड़ोस में रहने वाले दंपति को तेजधार हथियारों से हमला कर इसलिए घायल कर दिया क्योंकि उक्त दंपत्ति उक्त दुकानदार को उसकी दुकान पर नशेड़ियों को पनाह देने का उलाहना देने गया था। घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर व्यक्ति की हालत सीरियस होने पर उसे रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यहां के निवासी करीब 43 साल के राजन पुत्र रघुबीर व उसकी पत्नी रजनी आयु करीब 35 साल ने बताया कि उनके पड़ोस में बनी दुकान पर अक्सर नशेड़ी किसम के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है जबकि उनकी जवान बेटियां है। वे कई बार उक्त दुकानदार को ऐसा करने से रोक चुके हैं। Abohar News

    गत रात्रि भी जब वे उसे उलाहना देने गए कि वे नशेड़ी किस्म के युवकों को दुकानों पर खडे न रहने दिया करे तो इसी बात से गुस्साए उक्त दुकानदार ने अपने परिवार सहित उन पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। एक आंख से पहले ही दिव्यांग राजन के सिर पर और आंख पर उन्होंने हमला कर आंख फोड़ दी जिससे उसे दिखना बंद हो गया। वहीं रजनी पर भी कई प्रहार किए। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने राजन की हालत गंभीर होने पर उसे यहां से रैफर कर दिया। इधर मोहल्लावासियों ने भी पुलिस प्रशासन से उक्त दंपत्ति पर हमला करने वालों पर कार्रवाई करते हुए इंसाफ दिलाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:– सरकारी कॉलेज वाला रोड़ नहीं बनने से लोग परेशान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here