हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home अन्य खबरें तुगलकाबाद में...

    तुगलकाबाद में झुग्गी बस्तियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

    Fire in California Forest

    नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में तुगलकाबाद की झुग्गी बस्तियों में मंगलवार 12 बजे के करीब भीषण आग लग गयी।अग्निशामक विभाग ने यह जानकारी दी। अग्निशामक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को सबसे पहले मंगलवार 12 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद 23 अग्निशामक कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग तड़के तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है तथा अधिकारी आगे के जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद है और आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया नहीं जा सका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।