हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक पर स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    Smriti Irani

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डाला जो निंदनीय और दंडनीय है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग होते देख मैंने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष कुछ प्रश्न रखे थे। एक टेलीविजन नेटवर्क ने उन प्रश्नों के कुछ चिंताजनक परिणाम राष्ट्र के सम्मुख रखे हैं।

    पंजाब पुलिस अधिकारियों के बयान एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर सच को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारी का यह वक्तव्य कि मोदी की सुरक्षा भंग होने की जानकारी वह वरिष्ठ अधिकारियों, पंजाब प्रशासन को देते रहे, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से इस बारे में कोई ऐसा हस्तक्षेप नहीं किया गया जो उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके। श्रीमती ईरानी ने सवाल पूछा कि आखिर पंजाब पुलिस के आला अधिकारी कांग्रेस के किस बड़े नेता के इशारे पर काम कर रहे थे? उन्होंने कहा कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने बिना जानकारी के प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम को क्यों कहा कि पूरी व्यवस्था और रूट सुरक्षित है। पंजाब के वो कौन आला अधिकारी हैं जो इस अलर्ट के बाद भी प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे थे?

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी क्यों जानकारी दी?

    श्रीमती ईरानी ने कहा ” पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोदी के सुरक्षा प्रोटोकॉल और उल्लंघन के बारे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी क्यों जानकारी दी? एक निजी नागरिक, जो गांधी परिवार का सदस्य है, इस विषय में इच्छुक क्यों है? उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान उनके काफिले के आगे रास्ते में प्रदर्शनकारी आ गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

    क्या है मामला

    PM Modi Punjab Tour

    ज्ञातव्य है कि मोदी खराब मौसम के दौरान बठिंडा पहुंचे और बारिश तथा दृश्यता कम और अन्य कारणों के चलते वे बठिंडा से फिरोजपुर रैली के लिये सड़क मार्ग से जा रहे थे तो रास्ते में कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोका जिसकी वजह से प्रधानमंत्री का काफिला बीच सड़क पर रूका रहा । जबकि प्रधानमंत्री के लिये व्यापक सुरक्षा इंतजाम और सुरक्षित मार्ग देना चाहिये था लेकिन ऐसा न होने के कारण उनके काफिले को करीब बीस मिनट तक रूकना पड़ा । सुरक्षा में चूक के कारण वे हवाई अड्डे लौट आये तथा रैली में भाग लिये बिना वे दिल्ली लौट गये। मोदी को फिरोजपुर में हजारों करोड की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखनी थी और भाजपा के चुनावी शंखनाद का आगाज करना था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here