हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन के चलते कुछ ट्रेन निरस्त, कुछ का मार्ग परिवर्तन

    trains

    गोरखपुर l रेल प्रशासन ने पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्त और कुछ का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दरभंगा से 11 नवम्बर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी और अमृतसर से 13 नवम्बर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

    उन्होंने बताया कि अमृतसर से 12 नवम्बर को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अम्बाला से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी अमृतसर-अम्बाला के बीच निरस्त रहेगी । इसके अलावा गोरखपुर- ऐशबाग के बीच इण्टरसिटी एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन 13 नवम्बर से अगले आदेश तक किये जाने का निर्णय लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।