हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दामाद ने गर्भ...

    दामाद ने गर्भवती सास और पत्नी को जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पत्नी को लेने ससुराल गये पति ने पत्नी को नहीं भेजने से नाराज होकर अपनी गर्भवती सास एवं पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इससे सास की दर्दनाक मौत हो गयी और पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना नगर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की पुलिस चौकी ट्रांसपोर्ट नगर की कृष्णाधाम कालोनी की है। इसमें 25 वर्षीय युवक नितिन अपनी पत्नी रीतिका को लेने ससुराल गया था। पत्नी को साथ ना भेजने को लेकर हुए विवाद में नितिन ने 45 वर्षीय गर्भवती सास पायल और रीतिका पर पेट्रोल छिड़ककर आज तड़के साढ़े चार बजे आग लगा दी। इससे पायल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय पत्नी रीतिका, 80 फीसद तक जल गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

    क्या है मामला

    एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलने पर वह एएसपी प्रीति यादव, पुलिस निरीक्षक अविनाश गौतम आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पायल की मौत हो गयी थी और रीतिका गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय नीतिन को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली निवासी नीतिन ने दो-तीन साल पहले रीतिका से प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से रीतिका सहारनपुर में ही अपने मायके में रह रही थी। नीतिन भी करीब एक माह से उन्हीं के साथ रह रहा था। उनके पड़ौसियों के मुताबिक नीतिन रीतिका को अपने घर ले जाने की कोशिशों में लगा था। लेकिन उसकी सास पायल उसे भेजने का विरोध कर रही थी। इससे उपजे विवाद के बाद नितिन ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने क्या कहा…

    पुलिस के मुताबिक मृतका पायल के बड़े भाई प्रीतम कुमार पुत्र पुरूषोत्तम दास निवासी गढ़ी मलुक नगर कोतवाली क्षेत्र, ने थाना जनकपुरी में दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन पायल और भांजी रीतिका पर उनके दामाद नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें उनकी बहन की मौके पर जलने से मौत हो गई और भांजी रीतिका की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक पायल का अपने पति से अलगाव हो गया है। वह कुछ समय से 28 वर्षीय युवक आशु कश्यप के साथ रह रही थी। वह भी इसी मकान में साथ रहता था। आशु कश्यप को बाइक चोरी के एक मामले में हरियाणा पुलिस 14-15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक पायल के मकान मालिक संजय कृष्णया ने आज प्रात: करीब साढ़े चार बजे इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here