हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी साइकिल से कैर...

    साइकिल से कैराना पहुंच गए एसपी अभिषेक झा, मचा हड़कंप

    कैराना। एसपी शामली अभिषेक झा शनिवार को एक नए अंदाज में नजर आए। वह 15 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर कैराना पहुंच गए। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियो की मुस्तैदी का जायजा लिया।

    जनपद के पुलिस कप्तान अभिषेक झा शनिवार को साइकिल चलाकर कैराना में निरीक्षण पर पहुंच गए। शामली से साइकिल चलाकर एसपी मुख्य मार्ग से होते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर कैराना कोतवाली क्षेत्र की यमुना ब्रिज चौकी पर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। वहीं, एसपी के साइकिल पर निरीक्षण पर पहुंचने से पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके चलते स्थानीय अधिकारी भी आनन-फानन में यमुना ब्रिज चौकी पहुंचे। एसपी ने सीओ अमरदीप मौर्य से कांवड़ ड्यूटी प्वाइंटों के बारे में जानकारी की। बताया जाता है कि कैराना क्षेत्र से होकर हरियाणा के कांवड़िये बड़ी संख्या में बॉर्डर से गुजरते हैं। एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here