‘आप’ द्वारा प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन, कई स्थानों पर भाजपा-आप कार्यकर्ताओं में टकराव का माहौल

भाजपा ने भी नवांशहर और लुधियाना सहित पंजाब के कई इलाकों में किया ‘आप’ का सामना

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भड़की आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को पंजाब भर के जिलों में भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के विधायकों से लेकर संसद मैंबर तक सभी सड़क पर उतर आए और भाजपा पर ईडी का सियासी इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नारे भी लगाए गए।

इस दौरान नवांशहर और लुधियाना में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में टकराव वाला माहौल बन गया। दोनों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई। नवांशहर में तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने भाजपा कार्यालय के अंदर घुसकर भाजपा जिला प्रधान राजविंदर सिंह लक्की के साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की गई तो राजविंदर सिंह लक्की ने भी धमकी दी कि यदि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह विधायक द्वारा हाथापाई की जा रही है तो अगर हम भी इस रास्ते पर उतर आए तो र्इंट का जवाब पत्थर के साथ मिलेगा।

वर्णननीय है कि विधायक सुक्खी ने अकाली दल छोड़कर आप में शामिल होने का ऐलान किया हुआ है। इसी तरह लुधियाना में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और प्रवक्ता अनिल सरीन के साथ भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने माहौल संभालते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं को आपस में भिड़ने से रोका। रविवार को पूरे दिन इसी तरह माहौल गर्म रहा तो एक ढाबे पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के गाड़ियों के काफिले को भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया था।

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब भर में किए जा रहे प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा अब बंगाल के बाद पंजाब में भी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है या फिर झूठे केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।

Chandigarh (2)

About The Author

Related Posts