Honesty: शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारी ने सोने की बालियां असली मालिक को लौटाईं

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। अस्पताल में कार्यरत बलबीर सिंह को अस्पताल परिसर में एक सोने की इयररिंग (बालियां) गिरी हुई मिली, जिसे उन्होंने उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह पुत्र रतन लाल को ड्यूटी के दौरान यह इयररिंग मिली। इसके बाद उन्होंने जिम्मेदारी और ईमानदारी दिखाते हुए मालिक की पहचान कर उसे वापस लौटा दिया। यह इयररिंग सुखसागर कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी राकेश कुमार की थी। अपनी खोई हुई बालियां वापस मिलने पर सुनीता ने बलबीर सिंह की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं अस्पताल के सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल ने भी बलबीर सिंह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts