डेरा सच्चा सौदा के अथक सेवादार थे छोटा दास इन्सां

Published On

ग्रीन एस के जिम्मेवारों ने छोटा दास इन्सां के परिजनों को किया सम्मानित

जाखल(सच कहूँ/तरसेम सिंह)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा अनुयायी जहां 142 मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। जिनमें जरूरतमंदों की सेवा करना, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, वही मरणोपरांत अपने नेत्रदान व शरीर दान करना। इसी कड़ी में जाखल ब्लॉक के गांव चांदपुरा से 11 वें शरीरदानी छोटा दास इन्सां बने। उनके परिजनों ने उनकी अंतिम ईच्छा को पूरा करते हुए उनके मृतक शरीर को मेडिकल खोज के लिए मेडिकल आॅफ साइंस हॉस्पिटल में दान कर दिया।

इस मानवता भलाई कार्य के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवारों ने छोटा दास इन्सां के परिजनों को सम्मानित किया। ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र कुमार बारु व चांदपुरा गांव के भंगीदास जस्सी सिंह इन्सां ने बताया की डेरा सच्चा सौदा के अथक सेवादार थे छोटा दास इन्सां। उन्होंने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम दान लिया हुआ था। उनका परिवार डेरा से जुड़कर मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहता हैं। इस अवसर पर 45 मैंबर, जिला 25 मेंबर, ब्लॉक 15 मेंबर, ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई बहनों के अलावा सुजान बहने व शरीरदानी के परिवार जन भी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts