Indian Railway News: सरसा- हिसार व बठिंडा रूट के यात्रियों को मिलेगी इस विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन की सुविधा

Published On

24 अप्रैल को प्रस्थान करेगी भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन: हर्षदीप

Indian Railways: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC), रेल मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम, ने अपनी विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन दक्षिण भारत यात्रा के शुभारंभ की घोषणा की है। यह यात्रा प्रतिष्ठित भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा आगामी 24 अप्रेल 2026 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी। Indian Railway News

यात्रियों की सुविधाओं के लिए तत्पर है रेलवे प्रशासन

इस सिलसिले में भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि यह विशेष पर्यटन रेल फिरोजपुर, बठिंडा, सरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों से होते हुए यात्रियों को कन्याकुमारी जैसे आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।

रेलवे अधिकारी हर्षदीप ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में यात्रियों की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह पहला अवसर होगा जब बठिंडा, सरसा हिसार के रूट के यात्रियों को उपरोक्त राष्ट्रीय आध्यात्मिक स्थलों पर भ्रमण का अवसर रेलवे प्रशासन देगा। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड के संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि उपरोक्त आध्यात्मिक स्थलों के भ्रमण की अवधि 13 दिनों की निर्धारित की गई है। Indian Railway News

About The Author

Related Posts