शिक्षा और रोजगार
Kidney Donated: सरसा के इस छोटे से गांव की बहू ने जीते जी भाई को गुर्दा दान कर बचाई जिंदगी
समाज ने परिवार की मानवता पूर्ण सोच को सराहा
Kidney Donated:खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव धोतड़ की बहू और संदीप सहारण की पत्नी सुमन सहारण ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने भाई सत्यनारायण को गुर्दा दान कर नया जीवन दिया है। उनके इस महान कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। पूर्व सरपंच व समाजसेवी विनोद सहारण ने बताया कि उनका और उनके भाई का ससुराल नाथूसरी चोपटा तहसील के गांव रायपुर में है। उनके साले सत्यनारायण पिछले कई वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने उन्हें जीवन बचाने के लिए तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। Sirsa News
इसके बाद परिवार ने जांच करवाई, जिसमें संदीप सहारण की पत्नी सुमन सहारण का गुर्दा मैच हुआ। परिवार की सहमति के बाद 18 नवंबर को मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण के बाद सुमन और सत्यनारायण दोनों स्वस्थ हैं। सत्यनारायण व परिवार ने सुमन सहारण और सहारा परिवार का आभार जताया। धोतड़ और रायपुर क्षेत्र में इस नेक काम की चर्चा जोरों पर है। समाजसेवी विनोद सहारण ने कहा कि अंगदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे किसी की जिंदगी बचाना ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने लोगों से इंसानियत और पर्यावरण सेवा में आगे आने की अपील की। Sirsa News