Ludhiana Loot Case: लुधियाना लूट की मास्टर माइंड गिरफ्तार

Published On

लुधियाना। जसबीर गहल Ludhiana Loot Case: पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना लूट की मास्टर माइंड मोना को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी ने दी है। जानकारी के अनुसार मोना को उत्तराखंड (uttarakhand) से गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी ने ट््वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस ने मोना को उसके पति जसविंदर के साथ उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड को पकड़ लिया है।

गहरी साजिश के तहत 8.49 करोड़ की नकदी लूटी ली थी

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 1 करोड़ के करीब पैसे खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी, ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए। इसमें से कुछ ने ही काले कपड़े पहने थे। उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए डीजीपी से चर्चा चल रही है। Punjab News

बता दें कि 9-10 जून की रात को कुछ हथियारबंद व्यक्तियों ने लुधियाना के राजगुरु नगर में स्थित एटीएम में कैश जमा करने वाली सीएमसी को गहरी साजिश के तहत निशाना बनाकर वहां से 8.49 करोड़ रुपए की नकदी लूटी ली थी। इस दौरान लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए न केवल कम्पनी के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया बल्कि उनकी आंखों में मिर्चें डाल दी थी, उपरांत लुटेरे कम्पनी की वैन में ही घटनास्थल से फरार हो गए थे। लूट के उक्त मामले में पुलिस ने गत रात्रि घटना के मास्टरमाइंड मनजिंद्र सिंह मनी सहित 5 को गिरफ्तार करके उनसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाए गए 5 करोड़ 700 रुपए पहले ही बरामद कर लिए गए हैं। Ludhiana News

गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने में मास्टरमाइंड मनजिंद्र सिंह मनी के अलावा मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंद्र सिंह सहित 5 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसके साथ ही सवा 2 करोड़ से अधिक की नकदी भी अभी तक भेत बनी हुई है जबकि 6 को काबू करके उनसे 5 करोड़ 75 लाख 700 रुपए की नकदी पहले भी बरामद कर ली है। Punjab News Update

About The Author

Related Posts