जज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के जयपुर में एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर के भांकरोटा थाने में जज कृष्ण स्वरूप चलाना के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज हुआ है। अजमेर रोड स्थित कमला नेहरू नगर में रहने वाले जज कृष्ण स्वरूप चलाना के घर की छत पर 9 और 10 नवम्बर की रात को सुभाष मेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी जबकि परिजनों का आरोप था कि हत्या करके शव को जलाया गया है। जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। अब 11 दिसंबर की रात को जज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या है मामला

आपको बता दें कि मृतक सुभाष मेहरा न्यायालय में सहायक कर्मचारी को तौर पर तैनात था। उसकी ड्यूटी एनडीपीएस न्यायालय में लगी हुई थी। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि एनडीपीएस न्यायालय के जज कृष्ण स्वरूप चलाना सुभाष मेहरा को डरा धमका कर अपने घर पर रखते थे। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद भी बंधक बनाकर घरेलू नौकर के रूप में काम करवाया जाता था। घरेलू काम करने से मना करने पर मारपीट की जाती थी और नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि जज और उनकी पत्नी द्वारा सुभाष को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts