हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूजीलैंड मे...

    न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके

    Earthquake
    Earthquake: इस देश में भूकंप के जोरदार झटके

    वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के मध्य भाग में स्थित (Earthquake) वाइकाटो जिला में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गयी। जियोनेट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र ते अरोहा से पांच किलोमीटर दक्षिण में घरती की सतह से सात किलोमीटर की गहराई में था। जियोनेट के अनुसार 20,000 से अधिक लोगों ने एक घंटे के भीतर भूकंप के झटके महसूस करने की सूचना दी। कई लोगों ने कहा कि भूकंप के झटके “काफी तेज” थे और “20 सेकंड से अधिक समय तक” महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या सहायता की मांग की कोई रिपोर्ट नहीं है।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    • – भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • – बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • – कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • – अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • – वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • – भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • – भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake

    •  0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    •  2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    •  3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    •  4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    •  5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    •  6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    •  7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    •  8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    •  9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here