हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विद्यार्थियों...

    विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने झूले झूलकर गाए लोक गीत

    Bhiwani News

    विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्यौहार | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीज महोत्सव (Teej Festival) मनाया गया। कार्यकर्म में बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका मित्तल प्राचार्य, डॉ. वंदना पुनिया, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. दिव्या सांघी, डॉ. रोशनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम में कुलसचिव ऋतु सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। इस मौके पर कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि भारतीय तीज त्यौहार एवं संस्कृति विश्व में सबसे निराले एवं सर्वश्रेष्ठ हैं। Bhiwani News

    उन्होंने कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा त्यौहार मनाए जाते हैं और ये त्यौहार हमें आपस में जोड़ते हैं और हमारे आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि हमारे त्यौहारों का आर्थिक रूप से भी बड़ा महत्व है। हमारे त्यौहारों पर हमारी अर्थव्यवस्था टिकी हुई है और इन त्यौहारों से बहुत लोगों को रोजगार मिलता है और उनका घर चलता है। उन्होंने त्यौहारों को समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक बताते हुए इस परंपरा और संस्कृति को बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलसचिव ऋतु सिंह ने कहा कि हमारे त्यौहारों पर विशेष उत्साह एवं उमंग का संचार होता है। हमारे परंपरागत त्यौहार हमें बहुत कुछ सिखाते हैं।

    पहले हमारे त्यौहारों को लेकर उत्साह बना रहता था और इन त्यौहारों पर हरियाणवी व्यंजन गुलगुले, सुहाली, पकौड़े, पुड़े, घेवर, फिन्नी, मठ्ठी व सेवियां आदि बनते थे। विश्वविद्यालय और कॉलेज इस परंपरा को बनाए रखने के लिए इस तरह के उत्सव मनाते हैं। कार्यक्रम में मंच का संचालन संयोजक डॉ. आशा पुनिया ने किया। महिला कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के पार्क में पेड़ों पर झूले डालकर हरियाणवीं परम्परागत वेशभूषा में झूलकर हरियाणवी लोक गीतों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर गुलगुले, सुहाली, पकोड़े आदि हरियाणवी त्यौहार विशेष व्यंजन बनाए गए।

    ‘आधुनिकता के साथ नहीं बदली त्यौहार मनाने की परंपरा’ | Bhiwani News

    भिवानी। स्थानीय रोहतक गेट स्थित एक नीजि रेस्तरां में जेसीआई भिवानी द्वारा तीज का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झूले का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां पर एक तरफ बेटियां इस पर्व का लुफ्त उठा रही थी तो वहीं सास और बहू भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी सावन माह के इस तीज पर्व पर खुशियां बनाई। इस मौके पर सास-बहुओं ने एक साथ झूला झूला तो वहीं अनेक लोक गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम का आयोजन ध्वजारोहण के साथ किया गया। जिसके संयोजक शालिनी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, निधि अग्रवाल रहे। Bhiwani News

    कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से कोथली नामक नाटक का मंचन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बुवानीवाला एवं रंजना बुवानीवाला ने कहा कि महिलाओं तीज पर्व मनाकर यह बता रही है कि जमाना चाहे कितना हाईटेक हो जाए, मगर परंपराएं व लोक पर्व नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार भारतीय संस्कृति के परिचायक होते है, जिनसे हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का भी अवसर मिलता है, जिससे हम अपनी परंपराओं के ओर भी नजदीक आते है। इस मौके पर रंजना, पुष्पा, मनीषा, सारिका सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रही।

    Bhiwani News

    ‘तीज त्यौहारों से सामाजिक तानाबाना होता मजबूत’

    रोहतक। रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा सेक्टर एक स्थित लक्ष्मी हाउस में तीज महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं ने पींग डालकर झूलों का लुप्त उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि तीज त्यौहारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, क्योंकि इन पर्वों से आपस में भाईचारे की भावना के साथ साथ सामाजिक तानाबाना भी मजबूत होता है। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई तो बच्चों ने पतंग उड़ाकर अपना उत्साह बढ़ाया। Rohtak News

    इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। क्लब द्वारा अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. मारकण्डे आहुजा, मेयर मनमोहन गोयल, डॉ. रवि गुगनानी, डॉ. राकेश जैन, डॉ. आर.के. चौधरी, डॉ. सतीश गुलाटी, रॉबिन सचदेवा, हेमन्त बख्शी, राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल, प्रेम ग्रोवर, अरुण नरूला, डॉ. अंजू आहूजा, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. दलीप पुरी, राज शर्मा, हनीश महेंद्रू, मोनिका गुगनानी, डॉ. ओ.पी. सब्बरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– 20 को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जुटेगी लाखों की भीड़: जगदीश राठी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here