हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कील निगलने वा...

    कील निगलने वाले तीन साल के बालक का जन सेवा हॉस्पिटल में हुआ सफल उपचार

    rajasthan

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित डॉ. एस. एस. टांटिया मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) ने कील निगलने वाले तीन साल के बालक का सफल उपचार किया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रो. बलजीत सिंह कुलडिय़ा ने बताया कि सूरतगढ़ क्षेत्र के इस बालक के कील निगलने की जानकारी जन सेवा हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट डॉ. के. के. कुमावत को शुक्रवार रात करीब 11 बजे दी गई, इस पर एम्बुलैन्स से उसे शीघ्रता से यहां लाया गया। पहुंचते ही अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कुमावत ने कील को एंडोस्कोपी से निकाला। इस प्रक्रिया में एनेस्थीसिया के डॉ. नवीन जैन एवं डॉ. इला अग्रवाल का योगदान रहा। बालक की कील के यूं सफलतापूर्वक निकलने में विलम्ब हो जाता तो यह आंत में फंस सकती थी, ऐसा होने पर पेट खोलकर आॅपरेशन करना पड़ता तथा जान का जोखिम भी रहता। अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सेवाओं वाले जन सेवा हॉस्पिटल में इस तरह की जटिल समस्याओं का समाधान भी सफलता से किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here