हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवक की सप्ली...

    युवक की सप्लीमेंट खाने से हुई संदिग्ध मौत

    परिजनों ने दोस्त पर लगाए आरोप, केस दर्ज

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में सप्लीमेंट खाने से एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के साथी पर हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि भिवानी के ढाणी रायसिंह मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय निखिल अपने दोस्त चीनू के साथ जिम गया था। वहां से चीनू ने कुछ सप्लीमेंटल दिलाए, जिसके खाने के बाद निखिल की तबियत अचानक बिगड़ गई और करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक निखिल के चाचा राकेश गोयल ने बताया कि निखिल को उसका दोस्त चीनू जिम के बहाने बहला फुसलाकर ले गया और उसे ऐसे सप्लीमेंटल खाने को दिलाए, जिनके खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

    यह भी पढ़ें:– अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि को 20 मार्च तक बढ़ाया

    जब निखिल को अस्पताल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश गोयल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करे कि ये सप्लीमेंटल कहां बिकते हैं, कितने लोग ये बेचते हैं, इनमें क्या-क्या मिला है और चीनू ने ये सप्लीमेंटल निखिल को क्यों दिलाए। वहीं मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मृतक निखिल के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत में चीनू पर सप्लीमेंटल खिलाने और इससे मौत के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here