हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आओ ! शपथ लें,...

    आओ ! शपथ लें, करें प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : आओ ! शपथ लें, करें प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने को निगम ने की छापेमारी, वसूला जुर्माना, अपील के साथ किया लोगों को जागरूक | Ghaziabad News

    सावधान ! बाजार जाने से पहले कपड़े का थैला अवश्य लें, पॉलिथीन बैग पर लगेगा जुर्माना

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नगर निगम सीमा अंतर्गत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध निगम की टीम करवाई कर रही है। और विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार निगम टीम ने कविनगर जोन में अभियान चलाया। और दुकानदारों, रेडी पटरी व्यापारियों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया।

    कई स्थानों पर पॉलिथीन बैग और प्रतिबंधित प्लास्टिक पाई गई उन्हें जब्त कर लिया गया। और 54 हजार का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग जोनल प्रभारी टीम और निगम प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही। कई स्थानों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मोहन नगर जोन अंतर्गत क्षेत्र वासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए अपील की गई, मौके पर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की टीम मौजूद रही।

    निगम टीम ने इन स्थानों पर की छापेमारी | Ghaziabad News

    नगर निगम ने कवि नगर के सी ब्लॉक मार्केट, आर.डी.सी., हल्दीराम स्वीट , राज नगर, संजय नगर आदि स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाते हुए, लगभग 17 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। इसके अलावा मोहन नगर के लाजपत नगर क्षेत्र में भी निगम ने जन जागरूकता अभियान चलाया। और व्यापारी वर्ग को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया। साथ ही क्षेत्र=वासियों से भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की गई है।

    निगम ने 13 दिनों में वसूला चार लाख से अधिक जुर्माना

    नगर निगम ने करीब 13 दिनों में चार लाख से अधिक जुर्माना प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान वसूल किया है। जिसमें 7 क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जप्त भी की है। निगम टीम द्वारा लगातार शहर वासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से भी पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है बाजार जाने से पूर्व कपड़े का थैला साथ रखने के लिए जागरूक किया गया है l

    गाजियाबाद नगर आयुक्त की अपील

    समस्त शहरवासियों से अपील है, और खासकर व्यापारियों से कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल न करें। यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। सभी शहर के पर्यावरण को शुद्ध बनाने में नगर निगम का सहयोग करें और जुर्माना आदि की कार्रवाई से बचें।                                                                                                                            म्युनिसिपल कमिश्नर, गाजियाबाद,-विक्रमादित्य सिंह मलिक (आईएएस)

    यह भी पढ़ें:– Himachal: हिमाचल में भाजपा के दो बागी नेता निलंबित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here