हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Wednesday, January 21, 2026
More
    Home कारोबार श्रीगंगानगर म...

    श्रीगंगानगर में पेट्रोल 107 और डीजल 100 रुपये के पार

    Petrol Diesel Price

    दिल्ली (एजेंसी)। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 27 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महंगा हुआ। जिससे राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 107 रुपये 48 पैसे और डीजल 100 रुपये 29 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 96 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.12 रुपये और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 86.98 रुपये प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 23 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.72 रुपये तथा डीजल 6.25 रुपये महंगा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल में 26 पैसे और डीजल में 24 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 102.30 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 97.43 रुपये और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 91.64 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 26 पैसे और डीजल का 23 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.06 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे :-

         शहर                        पेट्रोल                        डीजल 

    • दिल्ली                     96.12                     86.98
    • मुंबई                      102.30                     94.39
    • चेन्नई                     97.43                     91.64
    • कोलकाता                 96.06                     89.83

    राजस्थान

    शहर पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
    अजमेर 102.64 95.84
    अलवर 104.03 97.09
    बांसवाड़ा 104.22 97.30
    बारन 103.08 96.23
    बाड़मेर 103.25 96.41
    भरतपुर 102.45 95.64
    भिलवाड़ा 102.94 96.16
    बीकानेर 104.81 97.84
    बुन्दी 102.65 95.84
    चितौड़गढ़ 102.67 95.87
    चुरू 104.49 97.55
    दौसा 103.41 96.53
    दौलपुर 103.02 96.17
    डूंगरपुर 104.11 97.20
    श्रीगंगानगर 107.48 100.29
    हनुमानगढ़ 106.05 98.98
    जयपुर 102.73 95.92
    जैसलमेर 104.26 97.34
    जालौर 103.74 96.86
    झालावाड़ 103.64 96.74
    झुंझनू 103.91 97.01
    जोधपुर 102.56 95.78
    करौली 103.87 96.95
    कोटा 102.55 95.74
    नागौर 103.62 96.76
    पाली 103.18 96.35
    प्रतापगढ़ 103.41 96.55
    राजसमंद 103.03 96.21
    सवाईमाधोपुर 104.29 97.33
    सीकर 102.98 96.15
    सिरोही 103.72 96.84
    टोंक 103.21 96.37
    उदयपुर 103.46 96.60

     

    हरियाणा

    शहर पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
    अंबाला 93.41 87.11
    भिवानी 94.26 87.88
    चरखी दादरी 94.4 88.01
    फरीदाबाद 93.88 87.55
    फतेहाबाद 94.63 88.22
    गुरुग्राम 93.74 87.42
    हिसार 94.39 88.00
    झज्जर 94.09 87.74
    जीन्द 93.97 87.61
    कैथल 93.75 87.41
    करनाल 93.18 86.88
    कुरुक्षेत्र 93.58 87.27
    महेन्द्रगढ़ 93.82 87.49
    मेवात 94.23 87.87
    पलवल 94.25 87.89
    पंचकूला 93.63 87.32
    पानीपत 93.21 86.91
    रेवाड़ी 93.35 87.06
    रोहतक 93.94 87.58
    सरसा 95.09 88.64
    सोनीपत 93.70 87.36
    यमुनानगर 93.8 87.47

    स्रोत : डब्लयूडब्लयूडब्लयू.गुड्सरिटर्नस.इन

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।