हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश दक्षिणी कश्मी...

    दक्षिणी कश्मीर में आतंकवादियों ने किया विस्फोट, बहुत से वाहन क्षतिग्रस्त

    श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट से बहुत से वाहनें क्षतिग्रस्त हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिजबेहारा के पजलपोरा में आतंकवादियों ने एक टिपर के ऊपर विस्फोटक लगा रखा था। विस्फोट की गूंज पूरे इलाके में सुनाई दी और आसपास रखे बहुत से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

    विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गयी और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात अवरूद्ध रहा। सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान छेड़ दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक तहकीकात कर रही है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने जम्मू में बस स्टेंड के समीप साढ़े 6 किलोग्राम वजनी विस्फोटक बरामद कर एक बड़ा हमला टाल दिया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।