हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश गर्मी ने किया...

    गर्मी ने किया सबका हाल बेहाल

    Summer did everything

    इलाके में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास

    • सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस

    श्रीगंगानगर। इन दिनों इलाके में गर्मी वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले कई वर्ष के अधिकतम स्तर पर पहुंचते हुए शुकवार को अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर लिया। इसके दोपहर ढाई बजे तक पचास डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

    सुबह सूरज निकलने के साथ शुरू हुआ गर्मी का दौर पूरा दिन बना रहा। सुबह सात बजे के आसपास ही सूरज की किरणें पूरे इलाके में फैल गई। दोपहर होते होते शहर की अंदरूनी गलियों में सन्नाटा पसर गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोग नजर आए लेकिन पूरी तरह से सिर और चेहरा ढके हुए। गर्मी के चलते बुजुर्गों व बच्चों के हाल बदहाल रहे। सड़कों पर निकले ठेले वालों ने किसी तरह पेड़ों के नीचे ठहर कर गर्मी से निजात पाई।

    भारत-पाक सीमा पर तैनात जवानों के हौंसले बुलंद

    नौतपा के प्रभाव से राजस्थान में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। सूरज के तेवर तीखे होने से लू के थपेड़ों ने हाल, बेहाल कर दिया। दिनभर शहर भट्टी की तरह तप रहा। पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं भारत-पाक सीमा पर तैनात जवान बुलंद हौसलों से मौसम को मात दे रहे हैं। भारत-पाकिस्तान अन्तरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों का हौसला देखते बन रहा है।

    जैसलमेर में शुक्रवार को तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, मगर जिले के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 50 डिग्री को छू चुका है। 3 जून 1991 को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 2019 में नौपता के प्रभाव को देखते हुए 28 साल पुराना यह रिकॉर्ड टूट सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों दो साल पहले सीमा पर तपती बालू रेत पर बल के जवानों के पापड़ सेंकने के दृश्य भी सामने आ सकते हैं।