हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Ravana’...

    Ravana’s height increased: एक साल में दस फीट बढ़ गई रावण के पुतले की ऊंचाई!

    Dussehra 2025

    रावण के 60 और कुंभकरण-मेघनाथ के 50-50 फीट ऊंचे पुतलों का होगा दहन

    Ravana’s height increased: हनुमानगढ़। स्वामी विवेकानन्द रंगमंच सेवा समिति की ओर से जंक्शन की भट्ठा कॉलोनी में 20 सितम्बर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन अक्टूबर तक चलेगा। दो अक्टूबर को जिला कलक्ट्रेट के सामने दशहरा ग्राउंड में दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कलाकारों की ओर से पुतले बनाने का कार्य जारी है। विशेष बात यह कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट होगी। जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 50-50 फीट के होंगे। Dussehra 2025

    तीन अक्टूबर को होगा स्वामी विवेकानन्द रंगमंच सेवा समिति का दशहरा महोत्सव

    जबकि पिछले साल रावण का पुतला 50 फीट और कुंभकरण-मेघनाथ के 45-45 फीट के पुतले बनाए गए थे। कलाकारों की ओर से आधुनिक तरीके से पुतले तैयार किए जा रहे हैं। दो अक्टूबर की शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। उधर, समिति की ओर से भट्ठा कॉलोनी स्थित रंगमंच पर आयोजित रामलीला में सोमवार रात्रि को लंका दहन के दृश्य का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम उम्मेदीलाल मीना ने शिरकत की। कलाकारों की ओर से भव्य और शानदार तरीके से लंका दहन के दृश्य का मंचन किया गया। Happy Dussehra

    रामलीला में तीन अक्टूबर को रंगमंच पर भगवान श्री राम का राजतिलक किया जाएगा। समिति अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि रामलीला की खास बात यह है कि इस बार लक्की ड्रा निकालने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत रामलीला रंगमंच पर देवताओं का तिलक चांदी के सिक्के से किया जा रहा है। इसी चांदी के सिक्के का ड्रा तीन अक्टूबर की रात्रि को सवा नौ बजे राजतिलक के दिन निकाला जाएगा। भाग्यशाली व्यक्ति को वह सिक्का प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से लगातार 39 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय की यह एकमात्र ऐसी रामलीला है जो इतने लम्बे समय से लगातार जारी है। सनातन संस्कृति व धर्म को बचाए रखने के मकसद से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। Dussehra 2025