हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महंत की कस्सी...

    महंत की कस्सी से गर्दन काटकर बेहरमी से की हत्या, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

    Jind News
    सांकेतिक फोटो

    गांव धामड़ में वारदात को दिया अंजाम

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना के अंतर्गत गाँव धामड़ स्थित महंत की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार महंत काला पूरन पुरी लगभग तीन महीने पहले धामड़ गांव में स्थित मदलीशाला डेरे में रहने के लिए आया था। रविवार सुबह मंहत काला पूरन पुरी का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी कस्सी से गर्दन काटकर हत्या (Murder) की गई है।

    घटना का पता उस वक्त लगा जब ग्रामीण डेरे पर पहुंचे तो देखा कि डेरा के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए हैं और गेट को अंदर से ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों को अनहोनी की आंशका हुई तो उन्होंने गांव के चौकीदार को बुलाया और डेरा के गेट का ताला खोला तो देखा कि महंत काला पूरन पुरी का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है।

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महंत के गले में चदर लिपटी हुई थी और गर्दन व मुंह पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस को कमरे के बाहर से एक कस्सी खुन (Murder) से सनी हुई भी मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि हमलावरों ने इसी से वारदात को अंजाम दिया है।

    ग्रामीण राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि गांव में मदली शाला डेरा है और लगभग तीन महीने पहले ही महंत काला पूरण पुरी डेरे पर रहने के लिए आया था। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में राजेन्द्र की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here