जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आई नरवाना की साध-संगत

Narvana's Sadh-Sangat sachkahoon

बेड, पेटी और कूलर सहित दिया सामान

  • नन्हीं देवी बोली : फरिश्ता हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक नरवाना की साध-संगत (Narvana’s Sadh-Sangat) ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग देकर मानवता का फर्ज निभाया।
जानकारी के अनुसार नन्हीं देवी पत्नी शमशेर घरों में काम करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है। इसी दौरान उसने अपनी बेटी पूनम की शादी तय की हुई थी।

नन्ही देवी ने बेटी की शादी के लिए किसी से उधार पैसे मांगे थे, लेकिन शादी के वक्त उसने पैसे देने में असमर्थता जताई। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते शादी में परेशानी आ रही थी। इस बात का पता जब नरवाना के डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों को चला तो उन्होंने स्थानीय सेवादारों के साथ सलाह मशवरा करके इस बेटी की शादी में हर संभव मदद करने का फैसला लिया।

इसके पश्चात नरवाना की साध-संगत ने कूलर, पेटी, डबल बेड सहित सामान लाकर नन्हीं देवी को सौंप दिया। समय पर मिली इस मदद से नन्हीं देवी की आँखें छलक आई। नन्हीं देवी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार आज मेरे लिए भगवान ने फरिश्ता बनाकर भेजें हैं। उसने कहा कि आज के इस वक्त में जब कोई बिना गर्ज किसी का कोई काम नहीं करता, ऐसे में ये सेवादार दुनिया वालों के लिए सच्ची इन्सानियत के उदाहरण हैं।

इस पर सेवादारों (Narvana’s Sadh-Sangat) ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत ही संभव हो रहा है। जिन्होंने हमें सिखाया है कि किसी गरीब, जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है। इस पर नन्हीं देवी ने नरवाना की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस सेवा कार्य में मोहित लाला, सिकन्दर, मनीश, ललित दुआ, अजमेर, बिन्दर ढाकल व अन्य सेवादारों ने अपना सहयोग दिया। सेवादारों के इस कार्य की क्षेत्र में भरपूर प्रशंसा हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।