हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिन दिहाड़े घर...

    दिन दिहाड़े घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या

    The murder of the couple by entering the house sachkahoon

    सच कहूँ/ वर्मा, कैथल। स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मॉडल टाऊन में शुक्रवार बाद दोपहर एक दंपत्ति की चाकुओं से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जानकारी अनुसार 61 वर्षीय सत्यवान व उसकी 58 वर्षीय पत्नी क्लासो देवी यहां मॉडल टाऊन में अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार बाद दोपहर किन्ही अज्ञात हमलावरों द्वारा इस पति-पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तब तक वारदात करने वाले भाग चुके थे। बताया गया है कि किसी आपसी रंजिश के चलते इस दंपत्ति की हत्या की गई है। क्योंकि आज यह दंपत्ति घर पर अकेला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।