हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बदमाशों ने दि...

    बदमाशों ने दिन-दहाड़े 12 बजे दिया घटना को अंजाम, रीजनल मैनेजर के परिवार को बंधक बनाकर लूटा

    Bathinda News
    Bathinda News: पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूटकर लुटेरे फरार

    मोहाली/जीरकपुर। मोहाली के जीरकपुर में बड़ी लूट की घटना हुई है। शहर में रहने वाले मुथूट फाइनेंस के रीजनल मैनेजर के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने जीरकपुर के शर्मा एस्टेट में मुथूट फाइनेंस के रीजनल मैनेजर की पत्नी, बेटे व नौकरानी को गन प्वाइंट और हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की है। बदमाशों ने वीरवार दिन दहाड़े दोपहर करीब 12 बजे घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है।

    वारदात के समय घर में रीजनल मैनेजर जय देव गोयल की पत्नी नरेश गोयल, बेटा कपिल गोयल और नौकरानी मौजूद थी। 12 बजकर 3 मिनट पर हाथ में बैग लिए एक युवक पहले घर में दाखिल हुआ, जिसके बाद चार और युवक घर में घुस गए। आरोपितों ने घर में मौजूद सभी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले बेटे कपिल गोयल से मारपीट की और तलवार गर्दन पर रखकर पत्नी नरेश कुमारी को घर पर रखा कैश और सोना लाने को कहा। दो घंटे सभी को बंधक बनाकर रखा और सारा घर खंगाल दिया। लुटेरे घर से कितना कैश व ज्वेलरी ले गए हैं उसकी जांच की जा रही है। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपित भी फुटेज में देखे गए हैं। पुलिस टीम घर पर मौजूद है और मामले की जांच चल रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।