हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नगरपालिका में...

    नगरपालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना

    Kairana
    Kairana नगरपालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना

    कैराना। नगरपालिका परिषद कैराना में सभासदों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, वार्ड दो के सभासद ने पत्र देकर नपा चेयरमैन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। विगत शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के कुछ निर्वाचित सभासदों ने नपा प्रांगण में धरना शुरू किया था। उन्होंने पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद पर निरकुंशता व तानाशाही के गम्भीर आरोप लगाए है। सभासदों ने चेयरमैन पर कैराना की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह से नाकाम होने की बात कही है। सभासदों का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

    कस्बे के वार्ड संख्या-10 के पूर्व सभासद राशिद अली उर्फ पोती ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान सभासद शाहिद हसन, तौसीफ चौधरी, राशिद बागबान, साजिद राणा, फिरोज खान आदि मौजूद रहे। वहीं, नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या-02 के सभासद तौसीफ चौधरी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पत्र देकर अपने साथी सभासदों के साथ में नपा चेयरमैन के विरुद्ध पालिका प्रांगण में शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। पत्र में चेयरमैन पर विकास कार्यों की अनदेखी करने व जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।