हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हथिनीकुंड बैर...

    हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 51,966 क्यूसेक पानी, अलर्ट

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में बीस सेंटीमीटर और घटा यमुना नदी का जलस्तर

    बैराज से छोड़े गए पानी से कैराना क्षेत्र में बढ़ेगा यमुना का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों की धड़कने बढ़ी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 51,966 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि की प्रबल संभावना है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं, कैराना में यमुना के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

    पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है, जिसे कम करने के लिए यमुना नदी निरन्तर पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार प्रातः आठ बजे बैराज से 51,966 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। यमुना में छोड़े गए पानी के मद्देनजर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। बुधवार को कैराना में यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ में 229.53 मीटर पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को यह 229.33 मीटर था। Kairana News

    बुधवार को यमुना में छोड़ा गया पानी आगामी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा, जिससे कैराना में यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की चिंता में भी इजाफा होने लगा है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को 51,966 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। कैराना में यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल बना चैंपियन