हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: गर्मी से झुलसते उत्तर भारत में गिरने वाली है राहत की बौछारें, जाने किस दिन से शुरू होगी बारिश

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update: पंजाब मौसम अपडेट

    नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: लंबे समय तक गर्मी की मार झेलने के बाद अब उत्तरभारत में राहत की बौछारें आने वाली है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार अब हरियाणा क्षेत्र में 19 जून रात्रि से 21 जून के दौरान बादलवाई छाई रहेंगी। इस दौरान धूलभरी हवाओं के साथ गरजचमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। Weather Update

    हकृवि के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 20 जून से प्री-मानसून की बारिश आने की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक प्री-मानसून शुरू होने के बाद हीट वेव से जहाँ छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अब रफ्तार पकड़ेगा। गुजरात से आगे बढ़ते हुए साथ लगते राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से राहत मिलेगी। Weather Update

    हालांकि अभी तक जून माह में 87 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से एक महीने से भी ज्यादा समय तक सम्पूर्ण उत्तरभारत भीषण गर्मी की चपेट में रहा। इस बार गर्मी ने ठंडे इलाकों हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी कहर बरपाया है। इसके अलावा मध्य भारत के साथ-साथ बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत में भी भीषण गर्मी बनी रही। परन्तु वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश चल रही है। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली एनसीआर में भी थोड़ी देरी से 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है। लेकिन मानसून प्रवेश करने के बाद उत्तरभारत में भी औसतन रूप से बारिश की संभावना जताई है।

    लू को लेकर इस सीजन का आखिरी रेड अलर्ट आज | Weather Update

    उत्तर भारत में पिछले एक महीने से चल रही भीषण गर्मी अब अपने अंतिम चरण में है। भारत मौसम विभाग ने गर्मी के इस मौसम का आखिरी रेड अलर्ट सोमवार के लिए जारी किया है। इसके बाद मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट व बुधवार को येलो अलर्ट के बाद वीरवार यानी 20 जून से उत्तर भारत में प्री-मानसून का दौर शुरू हो जाएगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से ही मौसम बदलने शुरू हो जाएगा।

    इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी आने से गर्मी से राहत मिलेगी। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हालांकि उत्तर भारत में मानसून इस बार देरी से आने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र में दर्द आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हरियाणा के नूंह जिले में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा। Weather Update

    यह भी पढ़ें:– नशे के खिलाफ बठिंडा पुलिस की छापेमारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here