हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश नवजात बच्चियो...

    नवजात बच्चियों को कूड़े के ढेर में फेंकने वालों को मिले मौत की सजा: भाजपा

    Rohtak News
    Rohtak News: सांकेतिक फोटो

    लखनऊ (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुये अपील की है कि नवजात बच्चियों को लावारिस फेंकने वालों के लिये मौत की सजा का प्राविधान किया जाये। मोर्चा ने मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को श्री राम औद्योगिक अनाथ आश्रम अलीगंज में संवासिनी कन्याओं के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। बच्चियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई व रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई।

    महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पीएम से अपील

    संस्था परिसर में ही ‘समर्पण वृक्ष’ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया। बच्चियों के लिए सार्थक उद्बोधन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चलते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मोदी से अपील की, कि दंड का ऐसा विधान किया जाए जो बच्चियों को फेंके उसके लिए मौत का प्रावधान किया जाए। ताकि समाज मे लोगों को सीख मिले और वो ऐसा वीभत्स कृत्य करने से पहले कई बार सोचें बच्चियां कूड़े कचरे और थैलियों में ना मिलें बल्कि उन्हें भी एक स्वस्थ समाज दिया जाए। इस अवसर पर चेतना पांडेय प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल शुक्ला, पूजा मिश्रा व डॉक्टर सीपिका जयसवाल एवम शिल्पी मिश्रा आदि महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।