हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत में मह...

    सोनीपत में महिला सहित तीन की मौत, सात घायल

    -एनएच-44 पर खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार पिकअप

    सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत में नेशनल हाइवे (एनएच-44) पर गांव बड़ी के नजदीक शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हाइवे पर खड़े ट्रक में पानीपत की तरफ से आई एक पिकअप ने जारदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य घायल हैं, जिनको रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया है कि पंजाब नंबर की एक पिकअप में सवार होकर कुछ व्यक्ति दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

    बड़ी और टोल प्लाजा के बीच में कनक गार्डन के सामने उनकी पिकअप पहले से नेशनल हाइवे 44 पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 10 के करीब व्यक्ति घायल हे गए। राहगीरों ने इनको गाड़ी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस बीच दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 8 अन्य को पीजीआई रेफर किया गया। वहां भी एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम अनोखी बताया गजा रहा है, लेकिन पुलिस अभी मृतकों के नामों को कंफर्म नहीं कर पायी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here