हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टायर फटने से ...

    टायर फटने से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

    Tire bursts inverted tractor, driver dies

    उचाना (सच कहूँ न्यूज)। देर शाम राजीव गांधी महाविद्यालय के नजदीक टायर फटने से ट्रैक्टर डिवाडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में खटकड़ गाँव के रामनिवास की मौत हो गई। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि रामनिवास (47) खटकड़ गाँव में अपना मकान का निर्माण कर रहा था। मकान का सामान मंडी से लेने के बाद खटकड़ गाँव जा रहा था।

    राजीव गांधी महाविद्यालय से पहले ट्रैक्टर का टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर डिवाडर पर चढ़ कर पलटने से चालक रामनिवास घायल हो गया। रामनिवास को उचाना सीएचसी में उपचार के लिए लेकर गए तो यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।