हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रॉपर्टी हथि...

    प्रॉपर्टी हथियाने के लिए बहू ने ही करवाई ससुर की हत्या

    Property Dispute sachkahoon

    आरोपित पुत्रवधू गिरफ्तार, जेल भेजी

    • साथी की धरपकड़ के प्रयास तेज

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। 6 दिन पहले बल्लभगढ़ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में गोली मारकर भरत सिंह नामक युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में आरोपित पुत्रवधू को बदरपुर बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित महिला का नाम गीता है, जो मृतक भरत सिंह की पुत्रवधू है। आरोपित महिला के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। केस(Property Dispute) के अनुसार आरोपित महिला ने एक शख्स के साथ साथ मिलकर अपने ससुर भरत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    हत्या के पीछे का कारण प्रॉपर्टी विवाद(Property Dispute) था। मृतक भरत सिंह आरोपित महिला गीता के पति विनोद का सौतेला बाप था। भरत सिंह का बेटा सूरज पिछले साल ट्रेन दुर्घटना में जान कहां बैठा था। उसके पश्चात उनकी पुत्रवधू सूरज की पत्नी अपने मायके चली गई। इधर विनोद की पत्नी गीता ससुर पर सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। सारी जायदाद महिला के ससुर भरत सिंह के नाम है। गीता अपने ससुर भरत सिंह पर प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने पर दबाव बना रही थी। परंतु मृतक भरत सिहं द्वारा बार-बार इंकार करने पर पुत्रवधू ने अपने ससुर हो जान से मारने की योजना बनाई।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस मामले में आरोपी महिला के साथ उसका साथी दलीप उर्फ सैंडी उर्फ कालिया भी शामिल है, जो गुरुग्राम का रहने वाला है और गीता को करीब 6-7 साल से जानता था और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल में भी सजा काट चुका है। गीता ने ही उसकी जमानत करवाई थी।

    आरोपित गीता ने कट्टा लाने के लिए अपने उसे 4000 रुपए दिए और उसी ने गीता को 2 कारतूस, देसी कट्टा तथा नींद की गोलियां लाकर दी थी। वारदात की रात आरोपित पुत्रवधू ने अपने सास-ससुर दोनों के खाने में नींद की गोलियां दे दी थी। बाद में उसने सैंडी को अपने घर पर बुलाया। सैंडी ने गोली मारकर भरत सिंह की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित गीता और सैंडी मौके से फरार हो गए और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बदरपुर बॉर्डर एरिया में किराए के कमरे में रहने लगे।

    डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गीता ने बताया कि वारदात में प्रयोग किया गया कट्टा उसके साथी के पास है। पूछताछ होने के पश्चात आरोपी महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं उसके साथी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार रेड की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here