हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    Buddha Purnima
    Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यूपी-हरियाणा के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना करके परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ में यमुना नदी में स्नान किया। Kairana News

    उन्होंने किनारे पर बने यमुना मैय्या के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरियाणा की ओर से श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखने को मिली। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए नदी पर प्राइवेट गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– फिरोजपुर में एक करोड़ 17 लाख की हेरोइन बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here